भारत

स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में लैब असिस्टेंट गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 April 2023 8:44 AM IST
स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में लैब असिस्टेंट गिरफ्तार
x
पुलिस के मुताबिक, कक्षा 6 की छात्रा ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि आरोपी ने स्कूल में उसके साथ छेड़छाड़ की।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वोत्तर दिल्ली के यमुना विहार में एक निजी स्कूल के 37 वर्षीय लैब असिस्टेंट को पुलिस ने 11 वर्षीय कक्षा 6 की छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना की जानकारी शुक्रवार को छात्रा ने खुद दी। पुलिस के मुताबिक, कक्षा 6 की छात्रा ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि आरोपी ने स्कूल में उसके साथ छेड़छाड़ की।
छात्रा की शियाकत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजीव गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है। राजीव बीते पांच साल से स्कूल में कार्यरत था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "राजीव के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत भजनपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story