भारत

Kullu : बंजार के छुनार में 100 फीट गहरी गिरी कार, दो घायल

9 Jan 2024 4:43 AM GMT
Kullu : बंजार के छुनार में 100 फीट गहरी गिरी कार, दो घायल
x

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायल युवक पल्दी, थाटीबीड़ क्षेत्र के हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:00 बजे रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति को …

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले उपमंडल बंजार के तहत आने वाले टील के छुनार में सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायल युवक पल्दी, थाटीबीड़ क्षेत्र के हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10:00 बजे रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति को लेकर टैक्सी छुनार में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 100 फीट नीचे गिरी।

इसमें सवार चालक खेमचंद 25 पुत्र मोहर सिंह गांव कोहलदी, डाकघर थाटीबीड़ और सेस राम 45 पुत्र शेर सिंह गांव गनेउली, डाकघर थाटीबीड को चोटें आईं। स्थानीय निवासी लोत राम, मोती राम, शाडू राम और मोती ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, अब दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज किए हैं।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story