भारत
पीठासीन अधिकारियों की बैठक से लौटने के बाद बोले कुलदीप पठानिया
Shantanu Roy
29 Oct 2026 10:02 PM IST

x
शिमला। विधासभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश विधायी निकायों के कार्य संचालन एवं प्रक्रिया के नियमों का एक समान प्रारूप तैयार करने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। हालांकि यह भी संभव नहीं कि हम छोटे तथा बड़े राज्य विधानमंडलों में एक जैसे नियम बनाकर उनका कार्य संचालन कर सकें। दिसंबर में मुंबई में पीठासीन अधिकारियों की समिति की अगली बैठक तय हुई है। लिहाजा इस बैठक में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास करेंगे, ताकि मसौदा रिपोर्ट को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकें। 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच और पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक के बाद दिल्ली से लौटने से पहले स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने यह बात कही।
स्पीकर बुधवार को दिल्ली से कांगड़ा जिला के गगल स्थित एयरपोर्ट के पहुंचने के बाद सडक़ मार्ग से अपने गृह क्षेत्र पहुंच गए। उन्होंने संसदीय मंच में विशेष तौर पर आमंत्रित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धन्यवाद किया। उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता का भी पीठासीन अधिकारियों की बैठक आयोजित करने पर आभार जताया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ब्रिक्स संसदीय मंच में भाग लेना एक अनोखा अनुभव था। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जहां देश- दुनिया में विचारों में एकरूपता लाने का प्रयास करते हैं। वहीं सद्भावना तथा प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक-दूसरे देश की संस्कृति तथा सभ्यता समझने का भी मिलता है।
Next Story





