भारत

खडग़े से मिले कुलदीप पठानिया, दिल्ली में हुई मुलाकात

Shantanu Roy
28 Oct 2026 10:23 PM IST
खडग़े से मिले कुलदीप पठानिया, दिल्ली में हुई मुलाकात
x
शिमला। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मुलाकात की । राष्ट्रीय अध्यक्ष के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। इस दौरान स्पीकर ने प्रदेश के राजनीतिक पहलुओं के अलावा विधानसभा के भीतर अपनी भूमिका और कार्यशैली के साथ प्रदेश में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। उधर, कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के
राजनीतिक पहलुओं
पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती उसकी विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर करती है। कार्य संचालन एवं प्रक्रया नियम केवल तकनीकी प्रावधान नहीं है, बल्कि वे लोकतांत्रित जवाबदेही, पारदर्शिता, बहस और जनप्रतिनिधितत्व के आधार है। स्पीकर मंगलवार को दिल्ली में पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पठानिया ने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली संघीय ढांचे पर आधारित है। यहां केंद्र तथा राज्य लोकतांत्रिक प्रणाली के दो ढांचे हैं।
Next Story