भारत

बीज से बाजार, तकनीक से नवाचार के वैश्विक परिदृश्य से परिचय कराएगा कृषि कुंभ 2.0: मुख्यमंत्री योगी

jantaserishta.com
30 Sept 2023 5:21 PM IST
बीज से बाजार, तकनीक से नवाचार के वैश्विक परिदृश्य से परिचय कराएगा कृषि कुंभ 2.0: मुख्यमंत्री योगी
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कृषि कुंभ 2.0 को वैश्विक समारोह बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन बीज से बाजार तक और दुनिया भर में कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक से लेकर नवाचार तक की जानकारी देने वाला होगा। आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्ताह में संभावित है।
शनिवार को इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि कुंभ 2.0 में प्रदेश के प्रत्येक जनपद के साथ देश के हर राज्य की भागीदारी कराई जानी चाहिए। हर राज्य में कृषि क्षेत्र में हो रहे बेस्ट प्रैक्टिस को प्रदर्शित किया जाए, इससे हमारे किसान तकनीकी दृष्टि से और संपन्न हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कृषि कुंभ के दूसरे संस्करण में दो लाख से अधिक किसानों की प्रतिभागिता कराई जाए। जापान, इजरायल, क्रोएशिया, पोलैंड, पेरू, जर्मनी, यूएसए, फिलीपींस, साउथ कोरिया, इंडोनेशिया जैसे देशों में खेती-किसानी को लेकर अनेक अभिनव कार्य हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों/उच्चायोग से संपर्क कर इन देशों को कृषि कुंभ में कंट्री पार्टनर के रूप में सहभागी बनाने के प्रयास किए जाएं।
सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में होगा, जबकि इससे पूर्व नई दिल्ली में कर्टेन रेजर इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सम्मेलन के दौरान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की तैयारियों, श्रीअन्न के प्रोत्साहन, एफपीओ आधारित व्यवसाय, खेती की लागत को कम करने, पराली प्रबन्धन के साथ वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाले राज्य में कृषि सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा कराई जानी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story