भारत

तीन विदेशी फुटबॉलरों पर हमला करने के आरोप में कोझिकोड कॉर्पोरेशन का स्टाफ गिरफ्तार

jantaserishta.com
26 Oct 2022 2:16 PM IST
तीन विदेशी फुटबॉलरों पर हमला करने के आरोप में कोझिकोड कॉर्पोरेशन का स्टाफ गिरफ्तार
x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| कोझीकोड कॉरपोरेशन के एक कर्मचारी अरुण कुमार को स्थानीय पुलिस ने बुधवार को गोकुलम केरल एफसी महिला टीम की तीन विदेशी फुटबॉलरों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार देर शाम की है जब महिला टीम अभ्यास सत्र के बाद कोझीकोड के निगम स्टेडियम से निकल रही थी।
नशे में धुत कुमार ने पहले टीम के सदस्यों पर बीयर की बोतल फेंकी जो नीचे गिरकर टूट गई। कांच के टुकड़ों ने खिलाड़ियों के पैरों को घायल कर दिया, जिसमें दो घाना से और एक केन्या से थीं।
कुमार ने कथित तौर पर एक खिलाड़ी के बाल खींचे।
बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बुधवार सुबह उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story