भारत
महिला सब इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस अफसर की शिकायत डीसीपी तक पहुंची
jantaserishta.com
15 March 2023 4:37 PM IST

x
DEMO PIC
चैट के जरिए भी शोषण कर रहा था।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा फेस-2 थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर ने कोतवाल पर अश्लील हरकत करने और उसके शरीर बैड टच करने का संगीन आरोप लगाया है। महिला एसआई ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कोतवाल ने होलिका दहन के दिन छेड़छाड़ की। यही नहीं वह उसका चैट के जरिए भी शोषण कर रहा था। महिला दरोगा ने मामले की शिकायत डीसीपी महिला सुरक्षा से की थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
डीसीपी (महिला सुरक्षा) मीनाक्षी कात्यायन के पर्यवेक्षण में यह कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। जांच होने तक फेस-2 थाना प्रभारी के साथ महिला दरोगा को भी लाइन हाजिर कर दिया है। कमिश्नरेट में तैनात कोतवाली प्रभारी पर कई बार बदनामी का दाग लग चुका है। लेकिन ये मामला ज्यादा गंभीर और शर्मनाक है डीसीपी को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला दारोगा ने कहा है कि होलिका दहन वाले दिन उसकी ड्यूटी सेक्टर 93 की एक सोसाइटी में लगी थी। कोतवाल को जब यह बात पता चला तो उन्होंने महिला दारोगा की ड्यूटी वहां से हटवा दी और सरकारी गाड़ी पर हमराह के रूप में लगा ली। आरोप है कि होली पर रंग लगाने के बहाने महिला दारोगा को कई जगह बैड टच किया गया। एसएचओ पर ये भी आरोप लगाया गया है कि वह चैट के जरिए गंदे मैसेज भेजा करते थे और इस तरह से वह उसका मानसिक शोषण कर रहे थे। महिला ने आला अधिकारियों को आरोपी के चैट्स भी दिए हैं।
पुलिस कमिश्नर की मीडिया सेल द्वारा बताया गया कि शिकायत को संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए विशाखा गाइडलाइन के निदेशरें के अनुक्रम में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस जांच कमेटी में एक महिला सदस्य बाहर से शामिल की गई है। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं। डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में यह जांच टीम पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करेगी। वह इस प्रकरण में जांच प्रभावित ना हो सके इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा आरोप लगाने वाली महिला सब इंस्पेक्टर और थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इस प्रकरण में मीडिया सेल द्वारा बताया गया है कि गत 11 मार्च को अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) डॉ. राजीव दीक्षित द्वारा थाने के निरीक्षक व उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की बैठक ली गई थी। शिकायतकर्ता उप निरीक्षक के अभिलेख व विवेचना रजिस्टर पूरे नहीं थे और वह बैठक के दौरान बिना बताए अर्दली रूम से निकल कर चली गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी फेस-2 विनोद कुमार द्वारा महिला उपनिरीक्षक के खिलाफ गैरहाजिरी जीडी में दर्ज कराया गया था। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsनोएडा फेस-2 थानामहिला सहकर्मीछेड़छाड़लाइन हाजिरअश्लील हरकतमहिला सब-इंस्पेक्टरNoida Phase-2 police stationfemale colleaguemolestationline spotindecent actfemale sub-inspector
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





