भारत
कोटा के एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
jantaserishta.com
17 July 2023 5:45 PM IST

x
सदमे में परिजन.
जयपुर: कोटा के एक और कोचिंग छात्र पुष्पेंद्र सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुष्पेंद्र सिंह सात दिन पहले नीट की कोचिंग के लिए कोटा आया था। वह राजीव गांधी नगर में अपने रिश्तेदार के बेटे के साथ हॉस्टल में रहता था।
रविवार को उसका चचेरा भाई बाजार गया, तभी पुष्पेंद्र ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो कमरे का गेट बंद मिला। उसने पुष्पेंद्र को फोन किया, लेकिन गेट नहीं खुला। जिसके बाद उसने हॉस्टल ऑपरेटर को फोन पर गेट बंद होने की जानकारी दी। हॉस्टल ऑपरेटर ने दरवाजा तोड़ा तो पुष्पेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सोमवार सुबह परिजन जालोर से कोटा पहुंचे। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, छात्र के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस बीच, मृतक के एक रिश्तेदार ने सवाल उठाया कि कोटा में बच्चे आत्महत्या क्यों कर रहे हैं, सरकार को इसका कारण ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमारे बच्चे को यहां आए सात दिन ही हुए हैं। अब बताओ किसे जिम्मेदार ठहराया जाए। कोटा, हॉस्टल, कोचिंग या किसी और को। हम चाहते हैं कि कारण की जांच हो और सच्चाई सामने आये।"
बता दें कि पिछले छह महीनों में कोटा में करीब 15 मामले सामने आए हैं जिनमें छात्रों ने या तो आत्महत्या कर ली है या आत्महत्या करने की कोशिश की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





