भारत

छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

jantaserishta.com
6 March 2025 11:06 AM IST
छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी
x
शव हॉस्टल के कमरे में मिला.
कोटा: राजस्थान के कोटा में एक एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव हॉस्टल के कमरे में मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। छात्र सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और मूल रूप से राजस्थान के बस्सी का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर उन्हें कोटा बुलाया गया है।
जांच के दौरान पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा नहीं कर पा रहा है और इसके लिए उनसे क्षमा मांगता है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि सुनील हॉस्टल के तीसरे ब्लॉक में रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि सुनील बुधवार को जब पूरे दिन नजर नहीं आया, तो रात में हॉस्टल के अन्य छात्रों को शक हुआ। उन्होंने उसके कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत महावीर नगर थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story