भारत

भारत में कोरियन युवती से छेड़छाड़, दोनों आरोपियों को दबोचा गया

jantaserishta.com
1 Dec 2022 1:02 PM IST
भारत में कोरियन युवती से छेड़छाड़, दोनों आरोपियों को दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जबरन चूमने की कोशिश की.
मुंबई: मुंबई के खार इलाके से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां दो युवक एक कोरियन लड़की को सरेआम बीच सड़क पर सबके सामने छेड़छाड़ कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, युवती साउथ कोरिया की रहने वाली है. Youtube लाइव स्ट्रिमिंग के दौरान उसके साथ दो युवकों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत की. यह घटना बुधवार रात 8 बजे की बताई जा रही है
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक उसे बार बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे हैं. एक युवक ने कोरियन युवती का हाथ पकड़ा और उसे चूमने की कोशिश करने लगा. इस पर युवती ने उसे सख्ती से दूर रहने के लिए कहा. फिर वो आगे की तरफ चलने लगी पीछे से दोनों युवक स्कूटी से आते हैं और उसे लिफ्ट देने की कोशिश करते हैं. एक लड़का टूटी-फूटी अंग्रेजी में बोलता है- सम, दिस सीट. इस दौरान युवती अपने YouTube चैनल के लिए लाइव स्ट्रिमिंग कर रही थी.
इस घटना के बाद से युवती काफी डरी हुई है उसने ट्वीट कर कहा कि कल रात लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान युवकों ने मुझे परेशान किया. मैंने पूरी कोशिश की कि मामले को आगे न बढ़ाऊं और निकल जाऊं, कुछ लोगों ने कहा कि यह मेरे ज्यादा फ्रेंडली होने और बातचीत शुरू करने की वजह से हुआ. इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है.
पुलिस ने कहा कि मुंबई में एक कोरियाई महिला को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान परेशान करने के आरोप में मोबीन चांद मोहम्मद शेख उम्र 19 और मोहम्मद नकीब सदरेआलम अंसारी उम्र 20 को गिरफ्तार किया है. छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित युवती की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story