भारत

कोरबा: कबाड़ से पाइप चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Admin2
14 July 2021 3:13 PM GMT
कोरबा: कबाड़ से पाइप चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
x

कोरबा। कबाड़ चोरी के फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर स्थित धनरास राखड डैम से 5 माह पूर्व कबाड़ के पाइप चोरी हुई थी। इसकी मैसर्स पहलवान कंट्रक्शन जमनीपाली के मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों में विजय कुमार साहू,सत्येंद्र साहू, यशवंत यादव की तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर खोमन लाल सिन्हा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने स्टाफ के साथ तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Next Story