भारत
CM कोनराड संगमा ने एनपीपी को वोट देने के लिए लोगों को दिया धन्यवाद
jantaserishta.com
2 March 2023 3:07 PM IST

x
फाइल फोटो
शिलांग (आईएएनएस)| मेघालय में विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गुरुवार को सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को वोट देने के लिए राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं राज्य के लोगों को हमारी पार्टी को वोट देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम उनके बहुत आभारी हैं। हम निश्चित रूप से कुछ संख्या से कम हैं और हम अंतिम परिणाम आने का इंतजार करेंगे और फिर हम तय करेंगे कि कैसे आगे बढ़ना है।
एनपीपी फिलहाल कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य प्रमुख दलों से बहुत आगे है।
यह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
जब संगमा से पिछली सरकार में भागीदार भाजपा और यूनाइटेड डेमोकेट्रिक पार्टी के साथ गठबंधन करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया: मैं अपने लोगों से भी नहीं मिल सका। मुझे उनसे मिलने दीजिए और फिर हम फैसला करेंगे। देखते हैं।
Tagsमेघालयमेघालय न्यूज़मेघालय विधानसभा चुनावमुख्यमंत्री कोनराड संगमाकोनराड संगमाMeghalayaMeghalaya NewsMeghalaya Assembly ElectionChief Minister Konrad SangmaKonrad Sangma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





