भारत
कोनराड संगमा का इस्तीफा, भाजपा के साथ नई सरकार बनाने पेश किया दावा
jantaserishta.com
3 March 2023 3:28 PM IST

x
शिलांग (आईएएनएस)| नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता और मेघालय के मौजूदा मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और राज्य में नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। संगमा ने ट्विटर पर कहा, मेघालय के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा, साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
भाजपा विधायक एनपीपी प्रमुख के साथ राज्य की राजधानी शिलांग में गवर्नर हाउस गए।
गुरुवार को मेघालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी ने संगमा को सरकार बनाने के लिए एनपीपी को समर्थन का पत्र भेजा था।
जवाब में एनपीपी प्रमुख ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, हम मेघालय और इसके लोगों की सेवा के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में एनपीपी ने 26 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को दो सीटें मिलीं थीं।
एनपीपी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में एक अन्य गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11 सीटें जीतीं।
Tagsकोनराड संगमाएनपीपीमेघालयमेघालय न्यूज़मेघालय सरकारराज्यपाल फागू चौहानफागू चौहानKonrad SangmaNPPMeghalayaMeghalaya NewsMeghalaya GovernmentGovernor Fagu ChauhanFagu Chauhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





