भारत

जंजीर से बंधा दिखा बंदर, लोग जाहिर कर रहे गुस्सा

jantaserishta.com
19 Jun 2023 8:17 AM IST
जंजीर से बंधा दिखा बंदर, लोग जाहिर कर रहे गुस्सा
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: कोलकाता स्थित एक लोकप्रिय नाइट क्लब टॉय रूम को पशु प्रेमियों और नेटिजंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है। यहां नाइट क्लब परिसर के भीतर जंजीर से बंधे बंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद क्लब को क्रोध का सामना करना पड़ा है। इस मामले को लोकप्रिय बांग्ला अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी ने उजागर किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "मुझे कहने में शर्म आती है! यह देखना निराशजनक कि हैशटैग टॉयरूमकोलकाता ने खुद को अलग दिखने के लिए एक्ट के नाम पर क्या किया! खैर, आपने जरूर किया। यह एक अलग स्तर की क्रूरता है।"
"आप कितना नीचे गिर सकते हैं हैशटैग टॉयरूमकोलकाता। और जो लोग वहां पार्टी करने गए हैं और इस क्रूर कृत्य में लिप्त हैं, उनमें से किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की?" अभिनेत्री ने यह भी लिखा कि टॉयरूम कोलकाता ने लोगों को उन्हें टैग करने से रोक दिया है। उन्हें लगता है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल को डिसेबल करके इस अत्याचार से बच सकते हैं? इस बीच, पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने घोषणा की है कि उनकी क्रूरता प्रतिक्रिया टीम पहले ही यह मुद्दा उठा चुकी है। हालांकि, नाइट क्लब के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर सफाई दी कि कुछ मदारी (मंकी ट्रेनर) ने उनसे नाइट क्लब परिसर में एक शो करने के लिए संपर्क किया था। इनकार किए जाने पर, वह शॉपिंग मॉल के ग्राउंड फ्लोरपर गया, जहां नाइट क्लब स्थित है और वहां बंदर का खेल दिखाया। उसी ने अपने बंदर को जंजीर से बांध रखा था। नाइटक्लब के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, हम जानवरों की उतनी ही परवाह करते हैं, जितनी किसी और की करते हैं। हम कभी भी ऐसी गतिविधियां नहीं करते, जहां उन्हें नुकसान पहुंचाया जाए या पिंजरे में रखा जाए। अगर हमने किसी की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचाई है, तो हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story