भारत

कोलकाता फ‍िल्म फेस्ट‍िवल: सितारों का जमघट, शाहरुख खान भी दिखे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
15 Dec 2022 5:55 PM IST
कोलकाता फ‍िल्म फेस्ट‍िवल: सितारों का जमघट, शाहरुख खान भी दिखे, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पठान कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान कोलकाता पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली: पठान कंट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान कोलकाता पहुंच गए हैं. कोलकाता एयरपोर्ट से किंग खान का एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, शाहरुख खान वहां अकेले नहीं गये हैं. बॉलीवुड बादशाह के साथ रानी मुखर्जी भी कोलकाता पहुंची है.
हाल ही में शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार माथा टेकने पहुंचे थे. वैष्णो देवी से लौटने के बाद अब वो फिल्म फेस्टिवल के लिये कोलकाता गये हैं. वीडियो में शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर फैंस और सेक्योरिटी से घिरा हुआ देखा जा सकता है. ब्लैक कलर के सूट में चश्मा लगाए शाहरुख खान को फैंस से वेव करते हुए दिखे.
वीडियो में एयरपोर्ट पर किंग खान के लिए जमा हुए फैंस और पैपराजी पठान.... पठान चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में शाहरुख खान के लिये फैंस की दीवानगी साफ देखी जा सकती है. वहीं किंग खान ने भी पूरी मुस्कान के साथ फैंस का प्यार का जवाब वेव करके दिया. शाहरुख के अलावा एयरपोर्ट पर ब्लैक साड़ी में रानी मुखर्जी को स्पॉट किया गया. शाहरुख खान और रानी मुखर्जी कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे हैं.
किंग खान और रानी के अलावा अमिताभ बच्चन, शत्रुघन सिन्हा, जया बच्चन, सिंगर कुमार सानू और सौरभ गांगुली भी कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए.
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में मिथुन चक्रवर्ती को ना देख कर सवाल उठने लगे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को ट्वीट करते हुए लिखा, मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में क्यों नहीं बुलाया गया. KIFF मिथुन चक्रवर्ती के बिना अधूरा है. दूसरे राज्यों से सुपरस्टार्स बुलाने और अपनों को टालने का मतलब क्या है? जहां तक ​​कला की बात है, तो इसे राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए.
पठान की रिलीज से पहले ही इसे लेकर काफी बज बना हुआ है. 12 दिसबंर को फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है. बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान एक अलग रंग में दिखे. इससे पहले दोनों स्टार्स को इतने कूल और कैजुअल में नहीं देखा गया था. कुछ अलग दिखाना ही गाने का मकसद था, जिसमें मेकर्स कामयाब हुए.
गाना रिलीज होते ही वायरल होने लगा. इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर कंट्रोवर्सी भी शुरू हो चुकी है. इस कंट्रोवर्सी पर दीपिका, शाहरुख या मेकर्स ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story