भारत

अपार्टमेंट में दंपति और बेटी के सड़े-गले शव लटके मिले, फैल गई दहशत

jantaserishta.com
26 Feb 2023 6:00 PM IST
अपार्टमेंट में दंपति और बेटी के सड़े-गले शव लटके मिले, फैल गई दहशत
x
मचा हड़कंप.
कोलकाता (आईएएनएस)| दक्षिण कोलकाता में रविवार को एक दंपति और उनकी बेटी के सड़े-गले शव उनके आवास में लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। रीजेंट पार्क हाउसिंग सोसाइटी में दंपति के पड़ोसी पिछले कुछ दिनों से अंदर से बंद आवास से निकलने वाली दुगर्ंध की शिकायत कर रहे थे। रविवार की सुबह जब दुगर्ंध बर्दाश्त से बाहर हुई तो पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आवास का दरवाजा तोड़ा तो तीनों के शव उनके ड्राइंग रूम की छत से लटके हुए पाए गए।
कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनके आधार कार्ड से तीन मृतकों की पहचान दिलीप कुमार चटर्जी, रानू चटर्जी और ओइन्द्रिला चटर्जी के रूप में हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले छह माह से इस किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस द्वारा बरामद किए गए आधार कार्ड के अनुसार, उनके निवास स्थान को दक्षिणी कोलकाता में गार्डन रीच बताया गया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओइंद्रिला चटर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा के एक लॉ कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर की छात्रा थी। उसके पिता का अपना व्यवसाय था जबकि उसकी मां एक गृहिणी थी।
एक जांच अधिकारी ने कहा कि हालांकि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकता है। हम मृतक पिता द्वारा चलाए जा रहे व्यवसाय के विवरण सहित सभी कोणों से जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story