भारत
सतना में कोल समाज का सम्मेलन 24 फरवरी को, अमित शाह आएंगे
jantaserishta.com
17 Feb 2023 11:18 AM IST

x
फाइल फोटो
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सतना जिले में आगामी 24 फरवरी को कोल समाज का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा है कि आगामी 24 फरवरी को सतना में होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की बेहतर तैयारी करें। आगामी 23-24 फरवरी को होने वाली विकास यात्रा स्थगित कर कोल समाज के कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं। माता शबरी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने समत्व भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सतना जिले में होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि माता शबरी के जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में एक लाख 6 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोल समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में बुलाया जाए। सम्मेलन का प्रचार-प्रसार बेहतर हो। वे 20 तारीख को सतना में समाज के प्रतिनिधियों के साथ भोपाल से वर्चुअली बैठक करेंगे। समाज के प्रमुख लोगों को अवश्य बुलाया जाए। उन्होंने रीवा संभाग और आसपास के जिलों के प्रमुख अधिकारियों से भी चर्चा की।
Tagsमध्य प्रदेशसतनाकोल समाजगृहमंत्री अमित शाहअमित शाहMadhya PradeshSatnaKol SamajHome Minister Amit ShahAmit Shah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





