भारत

जानिए कौन हैं मेजर बख्तावर सिंह

Shreya
6 July 2023 11:36 AM GMT
जानिए कौन हैं मेजर बख्तावर सिंह
x

भारतीय सेना में एक से बढ़कर जांबाज अधिकारी हैं। इसी कड़ी में एक नाम है मेजर बख्तावर सिंह बराड़ (Major Bakhtawar Singh Brar)। मेजर बराड़ भारतीय सेना के सबसे पुराने दिग्गजों में से एक थे। हाल ही में, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 109 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। मेजर बराड़ की मौत की खबर की पुष्टि लेखक जय समोटा ने ट्वीट किया था।

1913 में हुआ था जन्म

साल 1913 में जन्में फरीदकोट जिले में जन्मे मेजर बराड़ ने पहली बार फरीदकोट राज्य बल में ही सेवा की थी। मेजर उनका जन्म एक बहुत ही गरीब किसान परिवार में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद कठिन संघर्ष के बाद वह सेना में भर्ती हो गये थे। उन्हाेंने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। बता दें कि मेजर बख्तार सिंह की पत्नी का नाम गुरनाम कौर बराड़ हैं। दंपति के दो बेटे हैं- हरबिंदर सिंह, जो पेशे से डॉक्टर हैं, और मेजर मंजीत सिंह बराड़, जो एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी हैं। वहीं, अपनी सेवानिवृत्ति के बाद, मेजर बराड़ ने किसान बनने का फैसला किया था। कैलिफोर्निया में खेती करने के बाद वे वहीं, बस गए थे।

Next Story