भारत
Lok Sabha Chunav Results: जानिए भारत की बेलवेदर सीटों पर किसने बना रखी है बढ़त
jantaserishta.com
4 Jun 2024 12:42 PM IST

x
Lok Sabha Chunav Results: लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद अब मतगणना के रुझान सामने आने लगे हैं। ऐसे में रुझानों के बीच देश की कुछ बेलवेदर सीटें चर्चा में हैं। बेलवेदर सीट उन्हें कहते हैं, जिन्हें लेकर कहा जाता है कि इस सीट से जिस पार्टी की जीत होती है, उसी की सरकार केंद्र में बनती है। आइए एक नजर देश की बेलवेदर सीटों पर डालते हैं।
जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर 66,177 वोटों से कांग्रेस के रमन भल्ला से आगे चल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से 37,010 वोटों से आगे चल रहे हैं। झारखंड की रांची लोकसभा सीट की भी गिनती बेलवेदर सीट में होती है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से 18,862 वोटों से आगे चल रहे हैं।
राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो यहां भाजपा के उम्मीदवार भूपेंद्र यादव कांग्रेस के ललित यादव से 55 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 21,668 वोटों से आगे चल रहे हैं। हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के किशनलाल कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 44,277 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 89,493 वोटों से आगे चल रहे हैं। तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से भाजपा के जी. किशन रेड्डी कांग्रेस के दानम नागेंद्र से 32,836 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बिहार के सासाराम सीट से कांग्रेस के मनोज कुमार 11,231 वोटों से भाजपा के शिवेश कुमार से आगे हैं। गुजरात के वलसाड सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के धवलभाई पटेल कांग्रेस के अनंत कुमार हंसमुख भाई पटेल से 1,54,723 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही गुजरात की जामनगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार पूनमबेन हेमंत भाई माडम कांग्रेस के एडवोकेट जेपी मराविया से 1,28,573 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुजरात के बनासकांठा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा की डॉ. रेखाबेन हितेशभाई चौधरी कांग्रेस की गनीबेन ठाकोर से 6,526 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके साथ ही गुजरात की आणंद सीट से भाजपा के मितेश पटेल कांग्रेस के अमित चावड़ा से 31,693 वोटों से आगे चल रहे हैं।
TagsLok Sabha Election Result 2024Lok Sabha ElectionLok Sabha Election Resultलोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव परिणाम
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





