भारत

जानें कौन हैं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल? बन रही है मूवी

jantaserishta.com
9 May 2022 8:23 AM IST
जानें कौन हैं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल? बन रही है मूवी
x

नई दिल्ली: IAS अभिषेक सिंह और IAS दुर्गा शक्ति नागपाल की जोड़ी चर्चा में है. अपनी एक्टिंग स्किल की वजह से अभिषेक सिंह को कई म्यूजिक वीडियो में मौका मिल चुका है. वहीं उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल अपने काम की वजह से इतनी सुर्खियां बटोरी चुकी हैं कि अब उन पर मूवी बनने जा रही है.

साल 2013 की बात है. तब नोएडा की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दुर्गा शक्ति नागपाल महीनों तक लाइमलाइट में रही थीं. पहले तो बालू माफिया के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी को लेकर, इसके बाद सस्पेंशन को लेकर और फिर वापस बहाली को लेकर वह राष्ट्रीय अखबारों के पहले पन्ने पर नजर आती थीं.
घटना के 9 साल बाद 2010 बैच की IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक की घोषणा की गई. यह अपनी तरह का पहला मामला होगा जब किसी सर्विंग ऑफिसर की जिंदगी पर बायोपिक बन रही है. एक इंटरव्यू में महिला IAS अधिकारी ने बताया कि बायोपिक का टाइटल- दूर्गा शक्ति होगा.


नागपाल ने आगे बताया- बायोपिक को सुनीर खेत्रपाली प्रोड्यूस करने वाले हैं. डायलोग के साथ डिटेल स्क्रिप्ट रेडी हो चुका है. फीमेल लीड रोल में किसे लेना यह जल्द ही फाइनल हो जाएगा. बायोपिक साल 2022 के अंत तक रिलीज हो जाएगी.
वहीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. वह पहली बार जुलाई 2020 में सिंगर बी प्राक का गाना 'दिल तोड़ के' के म्यूजिक वीडियो में दिखे थे. इस दौरान उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अभिषेक की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. इसके बाद वह सिंगर जुबिन नौटियाल, जावेद अली और रोचक कोहली के गानों पर भी परफॉर्म करते दिखे हैं.
हाल ही में उनका एक और म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है. इसमें वह दीक्षा कौशल के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं. गाना का नाम 'पहली बार' है.L
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story