भारत
नई संसद का उद्घाटन हुआ, जानें कब होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण?
jantaserishta.com
28 May 2023 8:36 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है। इससे पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूजा पर बैठे थे। तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा था, जिसे पीएम मोदी ने नई संसद के लोकसभा भवन में स्थापित कर दिया।
दोपहर 12:07 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। राष्ट्रगान के बाद राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश 12:10 बजे स्वागत भाषण देंगे। स्वागत भाषण के बाद संसद पर बनी दो शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जायेगी। दोपहर साढ़े 12 बजे के लगभग राज्य सभा उपसभापति हरिवंश राज्य सभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बधाई संदेश पढ़ेंगे।
12:43 बजे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का भाषण देने का कार्यक्रम तय है। आपको बता दें कि, लोक सभा अध्यक्ष को ही संसद भवन का कस्टोडियन माना जाता है। दोपहर बाद एक बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के इस नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार और स्मरणीय बनाने के लिए इस अवसर पर 75 रुपये का नया सिक्का और स्टॉम्प जारी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1:10 बजे अपना भाषण देना शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद लोक सभा महासचिव धन्यवाद प्रस्ताव देंगे और इसी के साथ नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीनई संसद का उद्घाटननई संसदPrime Minister Narendra ModiPM Modiinauguration of new parliamentnew parliament
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





