भारत

SIT द्वारा चार्जशीट पेश करने पर जानें क्या बोले सुखबीर बादल

Shantanu Roy
24 Feb 2023 6:13 PM GMT
SIT द्वारा चार्जशीट पेश करने पर जानें क्या बोले सुखबीर बादल
x
बड़ी खबर
पंजाब। SIT द्वारा कोर्ट में कोटकपूरा गोलीकांड मामले में चार्जशीट करने को लेकर सुखबीर बादल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ मंत्री धालीवाल के कहने पर हुआ है। सभी मिलक राजनीति कर रहे हैं। एक महीने पहले स्पीकर बहबल कला मोर्चे पर गया उसके बाद धालीवाल वहां पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने मोर्चे के लोगों से वादा किया था कि बादल के नाम इसमें शामिल किए जाएंगे। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि घटना के समय वह चंडीगढ़ में नहीं थे। पिछले 7 सालों से बादल परिवार को निशाना बनाया जा रहा। उन्होंने कहा कि साबित करके दिखा दो अगर मैं इस घटना में शामिल हूं। कोर्ट में पर उन्हें पूरा भरोसा है, झूठ झूठ ही होता है, सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।
Next Story