भारत

सुखबीर बादल की जमानत याचिका रद्द होने के पीछे क्या रहे कारण, जानें

Shantanu Roy
17 March 2023 6:12 PM GMT
सुखबीर बादल की जमानत याचिका रद्द होने के पीछे क्या रहे कारण, जानें
x
चंडीगढ़। कोटकपूरा मामले में सुखबीर बादल की जमानत याचिका रद्द होने के पीछे कुछ मुख्य कारण रहे हैं, जिनमें सुखबीर बादल का इस मामले में गैर जिम्मेदाराना व्यवहार मुख्य कारण रहा है। बताया गया है कि 12/10/2015 को राज्य की कानून-व्यवस्था संभालने की बजाय व बेअदबी की तीसरी घटना की जानकारी होने के बावजूद व सिख संगतों में बढ़ रहे रोष के बावजूद सुखबीर बादल गुड़गांव के लिए रवाना हो गए, जिसे कि कोर्ट ने गैर-कानूनी कार्रवाई की जिम्मेदारी से बचने का बहाना बताया है। वहीं प्रकाश सिंह बादल ने पूरी जानकारी होने के बावजूद सुमेध सिंह सैनी को शांतमयी प्रदर्शन कर रही संगतों पर एक्शन लेने को उत्साहित किया। वहीं इस पूरे मामले में सभी अधिकारी सुमेध सिंह सैणी, परमराज सिंह उमरानंगल, एस.एस.पी. चरनजीत सिंह शरमा, डी.आई.जी. अमर सिंह चाहल और सुखमिन्दर सिंह मान अच्छी तरह से जानते थे कि को पता था कि पाठ के दौरान कानून ताकत के प्रयोग से प्रदर्शनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story