
Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. बुधवार यानी 24 सितंबर को भी क्रूड की कीमतें बदल गईं. इस दौरान कच्चे तेल के दाम बढ़ गए. जबकि देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतें कम हो गई. वहीं दिल्ली-मुंबई में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बुधवार को वैश्विक बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.28 डॉलर यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 63.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.25 डॉलर यानी 0.37 प्रतिशत उछाल के साथ 67.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
गुड रिटर्न्स वेबसाइस के मुताबिक, 24 सितंबर को गुरुग्राम-पटना समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो गए. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 95.51 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. जबकि डीजल 13 पैसे गिरकर 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया. उधर जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे टूटकर 104.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तो डीजल का भाव 28 पैसे सस्ता होकर 89.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं पटना में पेट्रोल 37 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि डीजल की कीमत 34 पैसे गिरकर 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल 60-62 पैसे सस्ता होकर 95.15- 88.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.





