भारत

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जाने

Subhi
11 April 2025 7:40 AM IST
पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जाने
x
पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल कंपनियों की ओर से 11 अप्रैल के लिए जारी हो गई हैं. 11 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और आज भी आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल कंपनियों की ओर से 11 अप्रैल के लिए जारी हो गई हैं. 11 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और आज भी आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है. बता दें कि तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है और ताजा लिस्ट के मुताबिक, कीमतें समान हैं और कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर कुछ दिन पहले एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया गया था लेकिन इसके बाद भी आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई.

पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होंगे. पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. बेसिक एक्साइज ड्यूटी (BED) रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Next Story
null