भारत

रक्षाबंधन पर जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

Subhi
9 Aug 2025 6:43 AM IST
रक्षाबंधन पर जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल
x

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ऐसे में राखी पूरे दिन बांधी जा सकेगी। अगर शुभ मुहूर्त का विचार करें तो आज राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। पहला मुहूर्त सुबह से लेकर 9 बजे तक। दूसरा दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक। तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 06 बजे से लेकर 7 बजकर 30 मिनट तक।

शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी तभी बांधनी चाहिए जब भद्राकाल न हो। भद्राकाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम करना वर्जित होता है। भद्रारहित काल में भाई की कलाई में राखी बांधने से भाई को कार्य सिद्धि और विजय प्राप्त होती है। इस वर्ष रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा।

आज रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहनें एक दूसरे को राखी की शुभकामना संदेश भेजते हैं।


Next Story