भारत

जानिए कैसे, रातोंरात बदली किस्मत और दर्जनों ग्रामीण बन गए लखपति

jantaserishta.com
9 Sept 2023 10:25 AM IST
जानिए कैसे, रातोंरात बदली किस्मत और दर्जनों ग्रामीण बन गए लखपति
x

DEMO PIC 

बैंक खाते में अज्ञात स्रोत से पैसा आ गया. करीब 40 बैंक खातों में अचानक बड़ी रकम जमा की गई थी.
ओडिशा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में दर्जनों ग्रामीण रातोंरात लखपति बन गए. दरअसल, लोगों के बैंक खाते में अज्ञात स्रोत से पैसा आ गया. करीब 40 बैंक खातों में अचानक बड़ी रकम जमा की गई थी. इसका मैसेज जब खाताधारकों के मोबाइल पर पहुंचा तो वे खुश होने के साथ ही भ्रमित भी हो गए कि आखिर ये राशि कहां से आ गई. इसके बाद पैसे निकालने के लिए बैंक में भीड़ लग गई.
जानकारी के अनुसार, यह मामला केंद्रपाड़ा जिले के औल ब्लॉक में ओडिशा ग्राम्य बैंक की बाटीपाड़ा शाखा का है. खाताधारकों को जब पता चला कि उनके अकाउंट में बड़ी रकम जमा की गई है, तो उसे निकालने के लिए वे तुरंत बैंक में पहुंच गए. इस दौरान कुछ लोगों ने खाते से पैसे निकाल लिए. वहीं तमाम लोग खाली हाथ रह गए.
बताया जा रहा है कि खाताधारकों को उनके मोबाइल पर खाते में पैसे जमा होने का मैसेज आया था. इसमें कई हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक की राशि क्रेडिट होने की जानकारी दी गई थी. इसी के बाद लोग पैसा निकालने तुरंत बैंक पहुंच गए. बैंक में तमाम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब बैंक अफसरों ने लोगों की भीड़ देखी और उन्हें पता चला कि खाते में आने वाली राशि संदिग्ध है तो अधिकारियों ने अस्थायी रूप से निकासी पर रोक लगा दी.
शुरुआत में जो लोग बैंक पहुंच गए, वे तो खाते से पैसे निकालने में सफल रहे, लेकिन जब बैंक में पैसे निकालने वालों की भीड़ लग गई तो बैंक अफसरों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद खाते में जमा राशि को लेकर भी संदेह होने पर बैंक ने अस्थाई रूप से निकासी बंद कर दी. बैंक अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर लोगों के खातों में पैसे कहां से आए. उसका स्रोत क्या है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story