भारत

दुकान के अंदर नकाबपोशों की दस्तक, लेकिन धर रह गई सारी चालाकी!

jantaserishta.com
30 Nov 2024 1:11 PM IST
दुकान के अंदर नकाबपोशों की दस्तक, लेकिन धर रह गई सारी चालाकी!
x
हौसले इतने बुलंद...
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह खुलेआम वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं. ऐसा ही ताजा मामला ग्वालियर के लक्ष्मीपुरम इलाके से निकलकर सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने हथियार के दम पर एक दुकान के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास किया. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. इस दौरान बदमाशों ने दुकानदार को धमकाया भी.
लक्ष्मीपुरम इलाके में फार्मा एवं कॉस्मेटिक की दुकान का संचालन करने वाले राहुल गुप्ता 27 नवंबर को अपनी दुकान बंद करके घर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी दो बदमाश उनकी दुकान के अंदर घुस गए. बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था. इसमें से एक बदमाश के हाथ में हथियार भी था.
बदमाशों ने राहुल गुप्ता को हथियार की दम पर धमकाया. एक बदमाश ने राहुल गुप्ता के गले में सोने की चेन समझकर गले पर झपट्टा मारा तो, दूसरे बदमाश ने गल्ले में से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन उस दिन राहुल न सोने की चेन पहने हुए थे और न ही उनके गल्ले में रुपए थे.
जब बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा तो, बदमाश राहुल गुप्ता को धमकाते हुए वहां से चले गए. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. राहुल ने इस बात की शिकायतबहोड़ापुर थाने में की है. हालांकि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है. एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.
दुकानदार ने कहा कि मैं दुकान बंद करने के लिए मंदिर से चाबी उठा रहा था तभी मुझे लगा दुकान में कोई घुस गया है. मैंने देखा दुकान में दो लड़के घुस आए थे, उनके हाथ में हथियार था. उन्होंने मेरे गले की चैन छीनने की कोशिश की, गल्ले से रुपए भी निकालने की कोशिश की. लेकिन मैं उस दिन चैन नहीं पहना था और गल्ले में रुपए भी नहीं थे. पैसे मैं पहले ही घर पहुंच चुका था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है मैंने थाने में शिकायत की है लेकिन पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story