भारत
एक्सट्रा क्लास के बाद घोंपा चाकू, छात्र की गई जान, गिरफ्त में 7
jantaserishta.com
4 Jan 2025 10:42 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के शकरपुर में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय नंबर 2 (आरएसबीवी-2) के बाहर चाकूबाजी की घटना में 14 साल के छात्र ईशु गुप्ता की जान चली गई. 3 जनवरी को छात्र एक्सट्रा क्लास के बाद बाहर निकल रहे थे जब ये घटना घटी.
पूछताछ में मालूम हुआ कि ईशु और एक अन्य छात्र के बीच विवाद हो गया था जो हिंसा में बदल गया. इसी दौरान स्कूल गेट के बाहर एक अन्य छात्र ने अपने 3- 4 साथियों के साथ मिलकर ईशू पर हमला कर दिया, एक हमलावर सकला ने ईशू की दाहिनी जांघ में चाकू मार दिया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
थाना शकरपुर पुलिस, एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड और स्पेशल स्टाफ की टीमों को हमलावरों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए गए. पुलिस ने घटना के संबंध में 07 संदिग्धों को पकड़ा है और उनकी भूमिका और उद्देश्यों की जांच कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है.
स्कूल में मामूली झगड़ों को हिंसा का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई केस सामने आते रहे हैं जहां छात्र एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए. बीते साल राजस्थान के उदयपुर से भी स्कूल में चाकूबाजी का मामला सामने आया था. यहां आपसी लड़ाई के बाद एक स्टूडेंट ने अन्य पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में माना जा रहा है कि बच्चे की किडनी के पास चाकू लगा था. बच्चे की हालत गंभीर थी लेकिन उसे बचा लिया गया. घटना के बाद इलाके में आगजनी के हालात हो गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





