भारत

26 रुपए के लिए चला चाकू, इलाके में सनसनी फैली

jantaserishta.com
25 Sept 2022 5:13 PM IST
26 रुपए के लिए चला चाकू, इलाके में सनसनी फैली
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जिसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गया।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में 26 रुपए बकाया मांगने पर अपराधी ने चाय दुकानदार को चाकू मार दिया। जिसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गया। दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई और मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। 30 वर्षीय दिलीप साह ने बताया कि नाथनगर चौक पर वो चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार की सुबह 6 सोनू कुमार नाम का बदमाश अपने दोस्तों के साथ चाय सिगरेट पीने दुकान पर आया था। चाय के बाद जब दुकानदार दिलीप ने पैसे मांगे तो बदमाश ने पैसे तो दे दिए लेकिन चाकू मारकर फरार हो गया। दिलीप ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले उनकी दुकान पर आया था और उसने 26 रुपए उधार ले रखे थे। दो दिन पहले दुकानदार दिलीप साह ने सोनू से बकाया 26 रुपए देने को कहा था जिस पर वो भड़क गया था।
घायल दिलीप साह ने बताया कि 2 दिन पहले पैसे न देने पर उसने आरोपी सोनू को वार्निंग दी थी कि जल्द बकाया 26 रुपए दे दो नहीं तो वो चप्पल रख लेगा। अपराधी आज सुबह अपने दोस्त के साथ चाय पीने आया। पीने के बाद उसके दोस्त ने पैसे दे दिए। दिलीप के पीछे मुड़ते ही सोनू ने चाकू मार दिया और फरार हो गया।
पीड़ित दिलीप साह ने बताया कि वो नाथनगर पुलिस थाने गए थे लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने पहले इलाज करवाकर आने को कहा। इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। घायल का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story