भारत

बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी, आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

jantaserishta.com
6 Oct 2022 1:18 PM IST
बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी, आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम।
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में बीड़ी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की लोगों ने पीट पीटकर जान ले ली। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात मटिहानी नैन गांव में मंदिर के बाहर लोग दशहरा मेला घूमने आए थे। गांव के मकसूद नट और रूदल नट भी वहां मेला देखने आए थे।
इस दौरान रूदल नट बीड़ी पीने लगा। यह देखकर मधुसूदन को भी बीड़ी पीने की तलब हुई। उसने रुदल से आधी बीड़ी की मांग की। रूदल ने इससे मना कर दिया। इसी पर विवाद होने लगा।
विवाद इतना बढ़ गया कि मकसूद ने चाकू निकालकर रूदल पर वार कर दिया। खून से लथपथ रूदल को देख मेला घूमने आए लोग आक्रोशित हो गए। उनलोगों ने मकसूद को पीटना शुरू कर दिया। लोगों द्वारा की गई अत्यधिक पिटाई से मकसूद की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नरेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जाता है जबकि घायल स्थिति में रूदल नट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story