भारत

लड़के को 20 बार मारा चाकू, फिर काटा गला

Nilmani Pal
17 Jan 2022 1:12 AM GMT
लड़के को 20 बार मारा चाकू, फिर काटा गला
x
सनसनीखेज मामला

बिहार के सासाराम में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़के की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। अपराधियों ने पहले तो प्रिंस के पूरे शरीर को एक के बाद एक 20 बार चाकू से गोद डाला। इतने से भी उन हत्यारों का मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। डेहरी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 न्यू डिलियां नहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद न्यू डिलिया में भय और खौफ के माहौल में मातमी सन्नाटा पसरा है। हर कोई इस घटना को लेकर हतप्रभ है।

जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र है। मृत युवक के पिता रविवार को जयपुर गए थे और मां भी किसी काम से बाहर गई थी। इसी बीच रात करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने न्यू डिलियां स्थित नहर पर बने हुए मुकेश सिंह के मकान में घुसकर करीब 20 बार उसके शरीर के हर अंग पर चाकू से गोदकर और धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसके सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर परिजनों को उसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन डेहरी नगर थाना पहुंचे। मृतक के पिता समेत अन्य परिजनों का कहना है कि प्रिंस की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अपराधियों ने इस प्रकार की निर्मम हत्या क्यों की, यह किसी के गले नहीं उतर रहा है। घटना के पीछे कारण क्या है, इसे लेकर पुलिस समेत परिजन भी हैरत में हैं। रोते बिलखते पुलिस स्टेशन पहुंचे प्रिंस के पिता का कहना है कि दो पुत्रों में मृतक सबसे बड़ा पुत्र था। वह दोनों पुत्रों को पढ़ाने लिखाने के उद्देश्य से गांव से हटकर डेहरी नगर परिषद क्षेत्र में मकान बनाकर किसी तरह रह रहे थे। ताकि दोनों बेटे शहर में पढ़ लिखकर कुछ आगे कर सके। पहले भी कई बार मां और पिता प्रिंस को घर में अकेले छोड़कर गांव चले जाते थे। घटना के पीछे कारण क्या है? इसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।





Next Story