भारत

शादी समारोह में चला चाकू, एक की हो गई हत्या, फोटो सेशन के दौरान झगड़ा

jantaserishta.com
8 May 2023 10:53 PM IST
शादी समारोह में चला चाकू, एक की हो गई हत्या, फोटो सेशन के दौरान झगड़ा
x

DEMO PIC 

कमेंट्स करने शुरू कर दिए.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में शादी समारोह में चाकू चलने पर एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जयमाला के बाद फोटो सेशन के दौरान विवाद हुआ. जिसमें दुल्हन के ममेरे भाई की हत्या हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह घटना शाहपुर थाना इलाके के हाथी कुंड गांव में हुई. रविवार की रात दिनेश यादव की बेटी की शादी थी. बारात आने के बाद जयमाला का कार्यक्रम के बाद बाराती और रिश्तेदार फोटो सेशन के लिए स्टेज पर गए. दुल्हन के मामा के दो बेटे चंद्रशेखर उर्फ बीरबल यादव और मोहन यादव अपने परिवार के साथ शादी में आए थे. दोनों भाई बहन के साथ फोटो खिंचवाने स्टेज पर गए और उनकी बहने भी साथ आ गईं.
इस दौरान विक्की यादव और देवेंद्र यादव ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. बीरबल और मोहन ने इसका विरोध किया. लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि देवेंद्र यादव ने बीरबल को पकड़ा और विक्की यादव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. इसके अलावा मोहन यादव के सिर पर भी चाकू से वार किया और मौके पर अफरातफरी मच गई.
घटना के बाद दोनों घायलों को पाढर अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने चंद्रशेखर उर्फ बीरबल यादव को मृत घोषित कर दिया. घायल मोहन यादव को सिर पर कम चोट लगी थी जिसे प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी. पुलिस ने रविवार की मृतक की लाश का पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया.
इस मामले पर टीईआई एआर खान का कहना है कि शादी में वरमाला के बाद फोटो सेशन चल रहा था. इस दौरान विवाद होने पर दुल्हन के ममेरे भाइयों पर चाकू से हमला किया. जिसमें एक की मौत हो गई है दूसरा सिर में चोट लगने से घायल हो गया. दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है दोनों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story