
x
माता-पिता को पीटा।
लखनऊ (आईएएनएस)| छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने शिक्षिका पर चाकू से हमला किया, उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके माता-पिता को पीटा। घटना का पता बुधवार को चला। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 30 वर्षीय शाहनवाज उर्फ मुन्नू के रूप में हुई, जो अपने मुंह के अंदर रेजर ब्लेड छुपाता था। मुन्नू को जब भी खतरा महसूस होता वह खुद को ब्लेड से घायल कर लेता और फिर पीड़ित पर खुद को घायल करने का आरोप लगाता।
पुलिस के मुताबिक शाहनवाज लंबे समय से शिक्षिका का पीछा कर रहा था और जब भी वह घर से बाहर जाती तो अश्लील इशारे करता था। महिला की मां ने दावा किया कि हादसे वाले दिन शाहनवाज नशे की हालत में जबरन उसके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने कहा, उसने मेरी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। जब मैं और मेरे पति उसे बचाने पहुंचे तो उसने हमें पीटा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





