भारत

चाकू से वार: अधेड़ को मार डाला, इस बात को लेकर हुआ झगड़ा

jantaserishta.com
24 Jan 2023 12:32 PM IST
चाकू से वार: अधेड़ को मार डाला, इस बात को लेकर हुआ झगड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

शराब पिलाने से मना करना भारी पड़ गया.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में पड़ोस में जागरण देख कर लौट रहे 55 साल के शख्स को शराब पिलाने से मना करना भारी पड़ गया. हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ 3 वार किए. घायल शख्स को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया, जहां रास्ते में मौत हो गयी. हमलावर फरार है और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
दरअसल, गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके में रहने वाले 55 वर्षीय जगदीश माली का काम करते थे. बीती रविवार रात घर के पास ही हो रहे एक जागरण के कार्यक्रम को देखने के लिए वो पहुंचे थे, जहां देर रात करीब 3 बजे वो अपने घर के लिए लौट रहे थे. घर के पास ही रास्ते में उन्हें एक अज्ञात शख्स ने उन्हें रोका और उनसे शराब पिलाने के लिए कहा.
रात के समय जगदीश ने अपने पास शराब न होने की बात कही और पिलाने से मना कर दिया. इसके बाद उस शख्स ने जगदीश पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू से तीन वार किये गए. घायल जगदीश किसी तरह अपने घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनका परिवार उन्हें लेकर अस्पताल पहुचा, जहां इलाज के दौरान कल उनकी मौत हो गई.
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारे की पहचान और तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story