भारत
गणतंत्र दिवस समारोह में दिखा 'किस्सा कुर्सी का', वीडियो हुआ वायरल
jantaserishta.com
27 Jan 2023 11:12 AM IST

x
VIDEO: मंच पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री भी मौजूद रहे।
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस परेड से पहले लखनऊ में 'किस्सा कुर्सी का' का खेल देखने को मिला। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूर्व मंत्री मोहसिन रजा भी मौजूद रहे।
बगल की सीट पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी बैठे थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। लेकिन मोहसिन रजा ने उन्हें दूसरी सीट पर जाने को कहा और आगे की कतार में बैठ गए।
दानिश अंसारी एक पल के लिए हिचके लेकिन मौके की संवेदनशीलता को समझते हुए चुपचाप दूसरी सीट पर चले गए। बाद में ही इस घटना का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ और रजा के व्यवहार की भाजपा के भीतर और बाहर दोनों जगह आलोचना की जा रही है।
कुर्सी 🤫🤔🫢 pic.twitter.com/hTBqGWveVs
— Smt Juhie Singh (@juhiesingh) January 26, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





