भारत

'मुझे किस करो, नहीं तो...' , गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार

jantaserishta.com
30 Nov 2024 3:52 PM IST
मुझे किस करो, नहीं तो... , गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार
x
लोग भड़के.
छोटा उदेपुर: गुजरात के छोटा उदेपुर से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक टीचर ने अपनी छात्रा से घटिया मांग कर दी जिसके खिलाफ उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. छोटा उदेपुर के एक जाने माने स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है.
स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ 51 साल के टीचर ने न सिर्फ शारीरिक उत्पीड़न किया बल्कि उसे धमकी भी दी. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने टीचर के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि छात्रा को आरोपी टीचर ने अपने पास बुलाया और उसके शरीर पर हाथ फेरते हुए कहा कि- मुझे किस करो, अगर किस नहीं किया तो तुम्हारे फोटो वायरल कर दूंगा. छात्रा इससे घबराई और वहां से भाग गई.
लड़की ने घर जाकर तुरंत अपने पिता को सारी बात बताई जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (1), 351 (1), POSCO अधिनियम और एट्रोसीटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है. शिकायत होने के बाद से ही टीचर फरार है और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए टीमें बनाई हैं. साथ ही पुलिस स्कूल में जाकर सभी छात्रों और टीचर्स के बयान भी लेगी ताकी पता चल पाए कि किसी और छात्रा के साथ तो एसी घटना नहीं घटी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story