भारत

दिल्ली में आज किसान पंचायत का होगा आयोजन, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़े लें

Nilmani Pal
19 March 2026 6:28 AM IST
दिल्ली में आज किसान पंचायत का होगा आयोजन, ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़े लें
x
दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार यानी 19 मार्च को किसान पंचायत आयोजित होने वाली है। इस दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है। इस आयोजन को लेकर कई सड़कों पर ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

रामलीला मैदान में होने वाली किसान पंचायत के मद्देनजर मध्य दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि कार्यक्रम के कारण कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हो सकता है।ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

एडवाइजरी के अनुसार जरूरत पड़ने पर जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट या कंट्रोल किया जा सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने एडवाइजरी में लोगों से अपील की है कि वे उपरोक्त रास्तों से निकलने से बचने की कोशिश करें। यात्रा से पहले अपनी योजना बना लें। समय लेकर यात्रा पर निकलें। जहां संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही ट्रैफिक से जुड़े अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Next Story