भारत

संजय राउत के खिलाफ किरीट सोमैया की पत्नी ने की मानहानि की शिकायत

jantaserishta.com
19 May 2022 8:10 AM IST
संजय राउत के खिलाफ किरीट सोमैया की पत्नी ने की मानहानि की शिकायत
x

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्‍‌नी मेधा सोमैया ने कोर्ट में संजय राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। संजय राउत ने उन पर सौ करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। सीवरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में दाखिल अपनी शिकायत में मेधा ने कहा है कि विगत माह संजय राउत द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और अपमानजनक हैं। संजय राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में सौ करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि मीडिया के सामने दिए गए बयान मानहानि करने वाले हैं। मेरी छवि को खराब करने के लिए ये बयान दिए गए। मेधा सोमैया ने इस संबंध में संजय राउत को नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने संजय राउत के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग की।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story