भारत

किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला

jantaserishta.com
19 May 2023 12:44 PM IST
किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाल लिया। रिजिजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय जाकर नए केंद्रीय मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय बहुत ही उपयोगी मंत्रालय नजर आ रहा है जहां पर बहुत काम किया जा सकता है।
रिजिजू ने पृथ्वी को बचपन से अपनी रुचि का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी कहा कि उन्होंने उन्हें अलग-अलग मंत्रालय में काम करने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया।
रिजिजू ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सपने को साकार करने में इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा।
आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस फेरबदल के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को ही कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story