भारत

राहुल गांधी की सजा पर बोले किरेन रिजिजू, राहुल के बयान के चलते डूब रही है कांग्रेस

jantaserishta.com
23 March 2023 12:26 PM IST
राहुल गांधी की सजा पर बोले किरेन रिजिजू, राहुल के बयान के चलते डूब रही है कांग्रेस
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है और उनके बयानों के कारण ही कांग्रेस पार्टी भी डूब रही है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, आजकल उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनके बयान से उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है लेकिन ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ सांसदों एवं नेताओं ने उन्हें आज भी यह बताया कि राहुल गांधी के रवैये के कारण नुकसान हो रहा है और उनकी पार्टी (कांग्रेस) भी डूब रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story