भारत

किन्नौर लैंडस्लाइड: मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, रोकना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, जानिए वजह

jantaserishta.com
12 Aug 2021 12:50 PM IST
किन्नौर लैंडस्लाइड: मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, रोकना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, जानिए वजह
x
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक, किन्नौर हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है, अबतक इतने शव बरामद कर लिए गए हैं.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को किन्नौर का हवाई सर्वे किया, यहां पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया. हालांकि, गुरुवार को कुछ देर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया, क्योंकि पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर लैंडस्लाइड हादसे के बाद रेस्क्यू एजेंसियां अब तक का सबसे मुश्किल ऑपरेशन चला रही है. हाइवे के ऊपर पहाडों से नए लैंडस्लाइड का खतरा टला नहीं है. आईटीबीपी ने हाइवे को फौरी तौर पर खोल दिया गया है, लेकिन इस हाइवे पर अब भी पत्थर गिर रहे हैं.
किन्नौर में नेशनल हाइवे-5 पर टूटी कुदरती आफत के बाद इस वक्त जो सबसे मुश्किल काम है वो है रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन. किन्नौर का ये सर्च ऑपरेशन कई मामलों में अलग और खतरनाक है. अपने जांबाज हौसलों के लिए पहचाने जाने वाली इंडो तिब्बत पुलिस फोर्स और एनडीआरएफ एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है.
वजह ये है कि चौरा और निगुलसरी के बीच ये वो इलाका है, जहां कब पहाड़ फिर दकरने लगे कुछ नहीं कहा जा सकता. हालांकि हाइवे खोल दिया गया है, लेकिन रेस्कयू टीमों को डर है कि कहीं वो खुद ताजा लैंड स्लाइड की चपेट में ना आ जाए. इस बीच किन्नौर हादसे का ड्रोन वीडियो सामने आया है. देखिए-
एनडीआरएफ से लेकर आईटीबीपी के जवान तक मौत के खतरे के बीच हाइवे पर डटे हैं और सावधानी के साथ रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. लैंडस्लाइड के खतरे के बीच हाइवे पर अब हर गुजरने वाले वाहन की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है. जैसे ही पत्थर गिरने की भनक लगती है तो वाहनों को रोक दिया जाता है.
जवानों की सतर्क निगाहें पहाड़ों की हर हरकत पर है. गाडियां डर डरकर हाइवे को पार कर रही हैं. सचमुच ये एक मुश्किल ऑपरेशन है लेकिन हमें हमारे जांबाज सैनिकों और राहतकर्मियों पर हमें पूरा भरोसा है कि वो आखिरी दम तक एक कामयाब सर्च ऑपरेशन को अंजाम देंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story