
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक किन्नर को पीट दिया. यह घटना बुधवार शाम 5 बजे जलगांव-जामोद बस स्टैंड पर हुई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाल ही में बच्चा चुराने वाले गैंग का सदस्य समझकर सांगली जिले में मथुरा के 4 साधुओं की पिटाई का मामला भी सामने आया था.
पीड़ित किन्नर सायरा मोगरा जान ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो मलकापुर शहर की रहने वाली है और जलगांव-जामोद में अपने एक सहयोगी के साथ दीक्षा (भीख) मांगने गई थी. वह ऑटो में बस स्टैंड के लिए निकली थी, ऑटो चालक ने फोन पर किसी को कहा कि उसके ऑटो में एक महिला बैठी है, जो बच्चा चुराने आई है. फिर क्या था मौके पर 8 से 10 मौके पर पहुंचे और बीच सड़क किन्नर की जमकर पिटाई कर दी.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग किन्नर के बाल पकड़कर उसे लात घूसों से जमकर पीट रहे हैं. वहीं किन्नर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन भीड़ के चुंगल से वो छूट नहीं पाया. फिर किन्नर को पीटते हुए ऑटो में बैठाया और पुलिस स्टेशन लेकर गए. पीड़ित किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित किन्नर के मुखिया ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो पूरे महाराष्ट्र से किन्नरों को बुलाकर आंदोलन करेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





