भारत

किन्नर अघोरी गिरफ्तार, जलती चिता से मांस निकालकर खाया था

jantaserishta.com
2 Sept 2026 8:31 AM IST
किन्नर अघोरी गिरफ्तार, जलती चिता से मांस निकालकर खाया था
x
देखें वीडियो.
उज्जैन: उज्जैन में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की। नंद गिरि के खिलाफ शव के साथ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है।
वहीं, FIR दर्ज होने के बाद नंद गिरि ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह विरोध करने वालों को सामने आने की चुनौती और धमकी देती नजर आ रही है। कह रही है कि वह मारने के लिए भी तैयार है। मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित चक्रतीर्थ श्मशान का है।
पहला वीडियो वायरल होने के बाद काली नंद गिरि ने उसे इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया। इसके बाद सोमवार रात उसने दूसरा वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह चक्रतीर्थ श्मशान में दिखाई दे रही है। चिता की राख अपने चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाती नजर आ रही है।
दूसरे वीडियो में वह अपने खिलाफ टिप्पणी और विरोध करने वालों को चुनौती देती है। वह कहती है कि पीठ पीछे टिप्पणी करने वालों में अगर हिम्मत है तो सामने आएं। वह यह भी कहती है कि वह यहीं चक्रतीर्थ श्मशान में रहती है।
जो लोग उसके बारे में बुरा बोल रहे हैं, उन्हें नहीं छोड़ेगी। वीडियो में वह लोगों को उससे बचकर रहने की बात कहती है। आगे यह भी कहती है कि वह 'मारने के लिए भी रेडी' है। इसके बाद उसके धमकी भरे बयान भी चर्चा में हैं।
पहले वायरल वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रही थी। वह चिता से शव के टुकड़े निकालकर खाने का दावा करती नजर आती है। कथित मानव मांस को 'बहुत टेस्टी' बताती है। वह लोगों को अपने से बचकर रहने की बात भी कहती सुनाई देती है।
काली उर्फ नंद गिरि खुद को किन्नर अखाड़े से जुड़ा होने का दावा करती है। दूसरे वीडियो में वह चक्रतीर्थ श्मशान में रहने की बात कहती है। इसी श्मशान से जुड़े पहले वीडियो में वह जलती चिता के पास दिखाई दी थी।
किन्नर अखाड़े से जुड़ी होने का दावा करने वाली काली उर्फ नंद गिरि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह हाथ में तलवार लिए जलती चिता के पास दिखाई दे रही थी। चिता से शव के टुकड़े निकालकर खाते नजर आ रही थी।
इसके साथ ही, मांस के टुकड़े को 'बहुत टेस्टी' बता रही थी। लोगों अपने से बचकर रहने की धमकी देती सुनाई देती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट digambarladyaghorinagasadhvi से शेयर किया गया था। हटाए जाने से पहले इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा था।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा से चर्चा कर सनातन धर्म को बदनाम करने वाले इस तरह के कृत्य करने वाली किन्नर साध्वी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया था।
वहीं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने पुलिस को भेजे पत्र में स्पष्ट कहा कि मानव अंगों का सेवन कहीं भी शास्त्रों में नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि जो भी साध्वी, किन्नर अथवा पुरुष साधु-संतों का भेष धारण कर इस तरह का कृत्य करते हैं, उनके खिलाफ शासन और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद विष्णु नाथ जी ने पुलिस में शिकायत की थी। इसमें इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए काली नंद गिरि पर शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो की जांच के बाद काली नंद गिरि के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत FIR दर्ज की है। वीडियो और शिकायत के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच कर रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story