भारत

किंगडम ऑफ ड्रीम्स! जानें क्यों किया गया सील

jantaserishta.com
15 July 2022 3:20 PM IST
किंगडम ऑफ ड्रीम्स! जानें क्यों किया गया सील
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम का प्रमुख पर्यटन स्थल हुआ करता था किंगडम ऑफ ड्रीम्स. घूमने के शौकीनों की पहली पसंद किंगडम ऑफ ड्रीम्स पर अब सीलिंग की गाज गिर गई है. किंगडम ऑफ ड्रीम्स को शुक्रवार के दिन गुरुग्राम के प्रशासनिक अधिकारियों की भारी-भरकम टीम ने सील कर दिया.

जानकारी के मुताबिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने किंगडम ऑफ ड्रीम्स को सील कर दिया. सैलानियों के साथ ही दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के बीच भी आकर्षण का केंद्र रहे किंगडम ऑफ ड्रीम्स पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं करने का आरोप है.
बताया जाता है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पिछले कुछ साल में कई बार किंगडम ऑफ ड्रीम्स के प्रबंधन को नोटिस जारी की थी. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से किंगडम ऑफ ड्रीम्स के प्रबंधन को नोटिस जारी कर बकाया राशि का भुगतान कराने के लिए कहा गया. नोटिस के बावजूद किंगडम ऑफ ड्रीम्स प्रबंधन की ओर से बकाया राशि का भुगतान नहीं कराया गया.
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक किंगडम ऑफ ड्रीम्स पर करीब 100 करोड़ रुपये की धनराशि बकाया है. बकाया धनराशि का भुगतान कराने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब किंगडम ऑफ ड्रीम्स प्रबंधन ने कोई ठोस पहल नहीं की तब प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story