भारत

किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली की लड़ाई, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

jantaserishta.com
21 Sept 2021 11:06 AM IST
किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली की लड़ाई, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
x

कोच्चिः कोच्चि से 50 किलोमीटर दूर मध्य केरल के मलयाटोर के अंतर्गत थुंडम रेंज में एक जंगली इलाके में रविवार को किंग कोबरा और मॉनिटर छिपकली के बीच एक दुर्लभ लड़ाई देखी गई. इस दौरान वहां गश्त कर रहे वन अधिकारियों ने इस लड़ाई को कैमरे में कैद कर लिया. जंगल से गुजरने वाली एक सड़क पर सरीसृपों के बीच यह झड़प हुई. थुंडम के वन रेंजर मोहम्मद रफी ने कहा, 'यह बेहद दुर्लभ दृश्य था.' उन्होंने कहा कि उनके सहयोगियों ने इलाके में गश्त के दौरान लड़ाई देखी.

रफी ने बताया, ''वे लड़ाई के बीच में ही मौके पर पहुंच गए. जब सांप जंगल की ओर गया, तो मॉनिटर छिपकली विपरीत दिशा में चली गई जहां एक नहर थी.'' रेंजर ने कहा, 'मेरे सहयोगियों ने उनकी लड़ाई खत्म होने के बाद दोनों सरीसृपों की गतिविधियों पर नजर रखी. किंग कोबरा ने मॉनिटर छिपकली को कई बार डंसा, लेकिन उसके शरीर पर जहर का कोई लक्षण नहीं दिखा.'
उन्होंने कहा कि सांप भी बच गया. हालांकि मॉनिटर छिपकली ने उस पर अपने मजबूत पंजों, दांतों, पूंछ से हमला किया. उन्होंने कहा कि यह ज्ञात नहीं है कि किस सरीसृप ने पहले हमला किया. इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है. अधिकारियों के अनुसार, थुंडम वन रेंज में मॉनिटर छिपकली और किंग कोबरा दोनों ही अच्छी संख्या में मौजूद हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story