भारत

दो नेताओं की हत्या, धारा 144 लागू

jantaserishta.com
16 April 2022 10:45 PM IST
दो नेताओं की हत्या, धारा 144 लागू
x
पढ़े पूरी खबर

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ में दो दिन में दो पार्टियों से जुड़े नेताओं की हत्या की घटना के बाद माहौल गरमा गया है. जिले में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. दोनों घटनाओं के हमलावरों के बारे में अब कुछ पता नहीं चल सका है. 24 घंटे के अंदर दोनों घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है. पुलिस इन दोनों घटनाओं के कनेक्शन भी खंगाल रही है. भाजपा ने इस घटना को लेकर पी. विजयन सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ने जिले में पाबंदियां बढ़ा दी हैं.

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि पलक्कड़ में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। ये राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाती है। केरल गुंडों की चपेट में है। मैं मुख्यमंत्री से राज्य में अराजकता पैदा करने वाले सभी तत्वों पर कार्रवाई का आग्रह करना चाहूंगा.
दो दिन में दो हत्याओं से माहौल गरमाया
इधर, दो दिन में दो पार्टियों के नेताओं की हत्या की घटना के बाद पलक्कड़ प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया. जिले में धारा 144 लागू कर दी गई. ये आदेश 20 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. जिला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला लिया गया है. यहां शुक्रवार को PFI के सहयोगी दल SDPI के स्थानीय नेता सुबैर (43) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. सुबैर बाइक से पिता के साथ जा रहे थे. उसके बाद शनिवार को आरएसएस के नेता श्रीनिवासन की पीट-पीटकर हत्या होने से सनसनी फैल गई.
पलक्कड़ में सोशल मीडिया पर सख्त पाबंदी
पलक्कड़ में दो राजनीतिक हत्याओं के बाद प्रशासन के कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए. पुलिस अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्ती से नजर रखेगी। राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत ने कहा कि वे सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने वाली पोस्ट पर नजर रखेंगे। अगर उल्लंघन पाया जाता है तो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने लोगों से भड़काऊ पोस्ट नहीं डालने की अपील की है. केरल पुलिस ने ये कदम अफवाह और हिंसा को रोकने के लिए उठाया है. साइबरफोम (cyberfome), हाईटेक क्राइम इंक्वायरी सेल (hi-tech crime inquiry cell) और साइबर पुलिस (cyber police stations) थानों द्वारा 24 घंटे पेट्रोलिंग की जाएगी.धारा 144 लागू
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story