भारत

जवान की हत्या, भड़के लोगों ने एनएच-27 को जाम किया

jantaserishta.com
30 July 2023 12:46 PM IST
जवान की हत्या, भड़के लोगों ने एनएच-27 को जाम किया
x
सिर्फ 6 इंच जमीन का विवाद था.
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पड़ोसी से 6 इंच जमीन विवाद को लेकर बिहार पुलिस के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. तीन दिनों से पीड़ित परिवार स्थानीय थाना पुलिस को जमीनी विवाद की सूचना दे रहा था. इसके बावजूद पुलिस लापरवाही बरत रही थी. अब इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.
जिले के कांटी थाना इलाके का यह मामला है. यदू छपरा गांव निवासी दीपेंद्र कुमार सिंह (53) बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP)में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. वह पटना में पोस्टेड थे और फिलहाल छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे. जहां अपने पड़ोसी से उनका 6 इंच के जमीन के लिए विवाद चल रहा था.
बताया जा रहा है कि बीएमपी जवान दीपेंद्र कुमार सिंह पिछले 3 दिनों से लगातार पुलिस को फोन कर मामले से अवगत करा रहे थे. लेकिन पुलिस कोई सख्त कदम नहीं उठा रही थी. पुलिस की इस लापरवाही के कारण उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने NH-27 को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story