
x
इलाके में फैली सनसनी.
दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके साथियों पर ही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर की राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में रविवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। पहली नजर में यह हत्या का मामला सामने आया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, नरेश पाल नामक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। शव के ऊपर ही पत्थर पड़ा मिला है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बीती रात नरेश को दो अन्य लोगों के साथ देखा था और उसके बाद इन लोगों ने साथ में शराब भी पी थी। आशंका है कि इसी दौरान नशे में विवाद हुआ होगा और उसकी पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। नरेश के हाथ में एक बेल्ट भी बरामद हुआ है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





