भारत

हत्या ब्रेकिंग: 2 सैनिकों की मौत, आरोपी जवान फरार

jantaserishta.com
27 Jun 2022 6:08 PM IST
हत्या ब्रेकिंग: 2 सैनिकों की मौत, आरोपी जवान फरार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

चंडीगढ़: पठानकोट के मीरथल में 15 गार्ड बटालियन में एक जवान ने अपने दो साथियों को गोली मार दी. हमले में दोनों सैनिकों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद जवान मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

आज तक की खबर के मुताबिक मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला हुबली निवासी हवलदार गौरी शंकर हट्टी और महाराष्ट्र के लातूर के बड़ेगांव निवासी तेलांगी सूर्याकांत शेशीराव के रूप में हुई है. आरोपी गार्ड मैन सिपाही लोकेश कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी लोकेश ने तेलांगी और गौरीशंकर को गोली मार दी. हवलदार गौरी शंकर, तेलांगी सूर्याकांत और आरोपी लोकेश कुमार एक ही बैरक में रहते थे. आरोपी लोकेश ड्यूटी पर था. देर रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी. फायरिंग लोकेश कुमार ने की थी. जबकि तेलांगी और गौरशंकर खून से लथपथ पड़े हुए थे.
जैसे ही दूसरे जवानों ने आरोपी लोकेश कुमार को पकड़ने की कोशिश की, वह मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story